• Tue. Oct 27th, 2026

डंकी से अमेरिका जा रहे पंजाबी की मौत, ट्रैवल एजेंट की घटिया करतूत

अमृतसर 10 फरवरी 2025 : अमृतसर के अजनाला के रमदास निवासी एक युवक की विदेश जाते समय दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। आरोप है कि ट्रैवल एजेंट युवक को डंकी के जरिए अमेरिका भेज रहा था। ट्रैवल एजेंटों ने युवक के परिवार से उसे अमेरिका भेजने के लिए 36 लाख रुपए वसूले थे।

जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान रमदास निवासी गुरप्रीत (33) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ट्रैवल एजेंट गुरप्रीत को डंकी के जरिए अमेरिका भेज रहा था। इसी बीच ग्वाटेमाला (मैक्सिको) के पास गुरप्रीत को दिल का दौरा पड़ा और वहीं उनकी मौत हो गई।

बका दें कि हाल ही में, 104 अवैध अप्रवासियों को लेकर एक अमेरिकी सैन्य विमान अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा। डिपोर्ट लोगों में पंजाब से 30, हरियाणा से 33, गुजरात से 33, महाराष्ट्र से 3, उत्तर प्रदेश से 3 और चंडीगढ़ से 2 लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *