• Wed. Jan 28th, 2026

हरियाणा: महिला ने बैंक से चुराए 10 लाख, दोबारा गई तो हुआ बड़ा कांड

भिवानी 08 फरवरी 2025 : हरियाणा के भिवानी स्थित एसबीआई बैंक से एक महिला ने 10 लाख रुपये से भरा एक बैग गायब कर दिया। बैग गायब करने के बाद महिला ने पैसे राजगढ़ जिले में कडिया गांव पहुंचा दी थी। जानकारी लगने के बाद भिवानी से क्राइम ब्रांच की टीम बोड़ा थाने पहुंची व यहां की पुलिस की मदद से 9 लाख 70 हजार रुपये बरामद किए हैं।जबकि आरोपित महिला को पहले ही भिवानी से गिरफ्तार कर लिया था।

 16 दिसंबर 2024 को एक महिला 10 लाख रुपये जमा करने के लिए हरियाणा के भिवानी में स्थित एसबीआई बैंक शाखा गई हुई थी। महिला रुपयों से भरा बैग लेकर जैसे ही बैंक पहुंची तो वहां पर एक महिला ने बैग को पार कर दिया था।मामले की शिकायत दर्ज होने पर पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम महिला को तलाश रही थी, जिसके कुछ दिन बाद महिला को भिवानी से ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

भिवानी से महिला को गिरफ्तार करने के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने सख्ती के साथ पूछताछ की। ऐसे में महिला ने बताया कि वह मप्र के राजगढ़ जिले के बोड़ा थाने के कडिया सांसी गांव की रहने वाली है। चोरी की गई राशि उसने अपने गांव कडिया सांसी पहुंचा दी है।


इसके बाद वहां से क्राइम ब्रांच की टीम बुधवार को महिला को अपने साथ लेकर पहले बोड़ा थाने पहुंची थी। बोड़ा पुलिस के साथ फिर गांव पहुंची। वहां से बोड़ा पुलिस की मदद से 9 लाख 70 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। 16 दिसंबर को एसबीआइ बैंक से 10 लाख का बैग गायब करने के बाद से ही आरोपित महिला गायब चल रही थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश कर रही थी। कुछ दिन बाद फिर से उसी एसबीआई बैंक में चोरी की नियत से पहुंची थी, जहां भिवानी की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *