• Tue. Oct 27th, 2026

Zomato में बदलाव, CEO ने लिया बड़ा फैसला

जम्मू 08 फरवरी 2025 : ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो (Zomato) का नाम बदल जाएगा। जोमेटो का नाम बदलकर अब इटरनल (Eternal) कर दिया जाएगा। कंपनी के बोर्ड ने वीरवार को नाम बदलने का फैसला किया। इसके लिए शेयरधारकों, मंत्रालय और दूसरे जरूरी अधिकारियों की मंजूरी लेना अभी बाकी है। हालांकि कंपनी के फूड डिलीवरी बिजनेस का ब्रांड नाम और ऐप का नाम ‘जोमैटो’ ही रहेगा।

जोमैटो के संस्थापक और सी.ई.ओ. दीपिंदर गोयल ने कहा कि जब उन्होंने ब्लिंकिट (Blinkit) का अधिग्रहण किया, तो उन्होंने कंपनी और ब्रांड/ऐप के बीच अंतर करने के लिए आपस में जोमैटो की जगह इटरनल का इस्तेमाल शुरू कर दिया था। गोयल ने कहा कि उन्हें लगता है कि आज ब्लिंकिट के साथ उन्होंने कुछ पा लिया है इसलिए अब वह कंपनी का नाम (ब्रांड/ऐप के अलावा) जोमैटो लिमिटेड से बदलकर इटरनल लिमिटेड करना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *