• Tue. Oct 27th, 2026

हरियाणा रोडवेज यात्रियों के लिए खुशखबरी, अनिल विज ने दी बड़ी जानकारी

अंबाला 07 फरवरी 2025 : हरियाणा में बस में सफर के दौरान टिकट खरीदने के लिए ऑनलाइन पेमेंट करने की सुविधा नहीं है, अभी तक जबकि पंजाब तक इसकी सुविधा दे रहा है। जिस पर बोलते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा हम इस पर काम कर रहे हैं। एक एप तैयार हो रही है। जिससे यात्रियों को बस ट्रैक तक की सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि बस स्टैंड पर एयरपोर्ट की तरह डिस्प्ले लगेंगी जिस पर कौन सी बस कब आएगी उसकी जानकारी देगी। इस सब के लिए ऑर्डर दे दिए गए हैं।

अमेरिका डिपोर्ट हुए युवाओं पर बोलते हुए दीपेंद्र हुड्डा ने कहा बिना पर्ची बिना खर्ची का झूठा नारा देने वालों ने बिना रोजी बिना रोटी की स्थिति बना दी। इस पर अनिल विज ने कहा कि डिपोर्ट हुए सभी लोग अवैध तरीके से गए थे जिन्होंने इन्हें भेजा था। उन पर भी केस होना चाहिए। विज ने कहा जब वह गृहमंत्री थे तो उन्होंने दो SIT बनाई थी। पहली के दौरान 600 लोग जेल भेजे थे और दूसरी के दौरान 550 के करीब लोग जेल भेजे थे। जो विदेश जाना चाहते हैं वो जाए लेकिन वैध तरीके से जाएं।

अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि पिछले दो घंटे में उनके 16 उम्मीदवारों के पास फ़ोन आ गए हैं कि “आप” छोड़ कर उनकी पार्टी में आ जाओ, मंत्री बना देंगे और हर एक को 15-15 करोड़ देंगे। इस पर जवाब देते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि आम आदमी पार्टी पागल हो गई है। अभी रिजल्ट निकला नहीं आप पार्टी हर सर्वे में हार रही है तो हारे हुए को कोई क्यों पैसे देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *