• Sat. Oct 24th, 2026

Rose Day पर पंजाब पुलिस की चेतावनी, ट्वीट किया संदेश

चंडीगढ़ 07 फरवरी 2025 : आज से वैलेंटाइन वीक शुरू हो रहा है, जिसे कपल्स एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार का इजहार करने के लिए मनाते हैं। इस सप्ताह का पहला दिन रोज़ डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन प्रेमी जोड़े एक दूसरे को गुलाब देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं। इस अवसर पर पंजाब पुलिस ने पंजाबियों को एक विशेष संदेश देने के साथ-साथ एक ‘चेतावनी’ भी दी है।

दरअसल, पंजाब पुलिस ने फर्जी खबरों के खिलाफ चेतावनी देने के लिए रोज डे का इस्तेमाल किया है। पंजाब पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा है, “आओ! इस रोज़ डे पर अफवाहों को पीछे छोड़ें और सच्चाई की खुशबू फैलाएं। झूठी खबरों से दूर रहें और सावधान रहें!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *