• Tue. Oct 27th, 2026

पंजाब के ट्रैवल एजेंट्स के खिलाफ बड़ा एक्शन, कईयों की उड़ी नींद

जालंधर 06 फरवरी 2025 : अमेरिका से अवैध भारतीयों की वापसी के बीच पंजाब पुलिस ने अब राज्य में अवैध रूप से काम कर रहे ट्रैवल एजेंटों पर नकेल कसने की तैयारी कर ली है। पुलिस केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से वापिस भेजे गए भारतीयों के बारे में जानकारी इकट्ठा करेगी और उनके माध्यम से उन एजेंटों तक पहुंचेगी जो युवाओं को बहलाकर उन्हें अवैध रूप से अमेरिका भेज रहे हैं।

गौरतलब है कि युवाओं को अवैध तरीके से अमेरिका भेजने के लिए एजेंट 40 से 50 लाख रुपए लेते हैं और इस प्रक्रिया में युवाओं की जान भी जोखिम में डाल दी जाती है। कई मामलों में डंकी रूट से जाने वाले युवाओं की मौत तक हो जाती है और उनमें से कुछ का कभी पता नहीं चलता। पिछले वर्ष नवंबर में अमेरिका ने भारत को 18,000 अवैध अप्रवासियों की सूची सौंपी थी, जिन्हें देश से निकाल दिया जाना था। भारत सरकार ने कहा है कि वह अवैध प्रवास का कड़ा विरोध करती है और इन लोगों को वापस लेने के लिए तैयार है। इनमें से बड़ी संख्या में पंजाबी युवा हैं जिन्हें अवैध ट्रैवल एजेंटों द्वारा अवैध तरीकों से अमेरिका भेजा गया है।

सूत्रों के अनुसार डिपोर्ट किए गए व्यक्तियों से संपर्क कर अवैध ट्रैवल एजेंटों की पहचान कर सकती है। बताया जा रहा है कि अभी तक पंजाब पुलिस और राज्य सरकार को वापस भेजे गए व्यक्तियों की पहचान के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि पुलिस अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय और राष्ट्रीय जांच एजेंसी के संपर्क में है। वहीं डी.जी.पी. गौरव यादव का कहना है कि सरकार डिपोर्ट किए गए व्यक्तियों को लेकर नर्म रुख अपनाएगी पर अगर उनका आपराधिक रिकॉर्ड पाया जाता है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *