• Mon. Oct 26th, 2026

पलवल में ग्रामीण और वकील भिड़े, कोर्ट को जड़ा ताला, भारी पुलिस बल तैनात

पलवल 05 फरवरी 2025 : पलवल के गांव पातली खुर्द में जमीन को लेकर हुए गोलीकांड में आज ग्रामीणों ने जिला सचिवालय में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। वहीं वकीलों ने भी इस मामले में जिला पुलिस अधीक्षक की कार्यशैली से नाराज होकर जिला न्यायिक परिसर में अनिश्चितकालीन हड़ताल के 7वें दिन जिला बार के गेट पर ताला जड़ दिया और एसपी के ट्रांसफर की मांग की है।

पलवल लघु सचिवालय पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि दोषी वकीलों के बार लाइसेंस रद्द किए जाए। भू-माफियाओं के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाए। गांव पातली खुर्द में शामलात भूमि में जो फर्जी रजिस्ट्री हुई हैं उसे खारिज किया जाए। गोलीबारी में जो हथियार इस्तेमाल हुए उनके लाइसेंस रद्द किए जाए। जल्द से जल्द भूमाफियाओं को गिरफ्तार किया जाए।

वहीं इस मामले में पलवल के वकीलों ने अनिश्चितकालीन धरना के 7वें दिन जिला बार के गेट पर ताला जड़ दिया। वकीलों ने कहा कि पुलिस उक्त मामले में सही कार्य नहीं कर रही है। पुलिस की कार्यशैली से नाराज वकीलों ने काम बंद कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *