• Fri. Dec 5th, 2025

प्रयागराज और अयोध्या जाने वालों के लिए बड़ी खबर, जालंधर से ट्रेन होगी रवाना

जालंधर 05 फरवरी 2025 : विश्व सनातन धर्म सभा की तरफ से महाकुंभ (प्रयागराज) व अयोध्या के लिए 1700 से अधिक श्रदालुओं की एक स्पैशल ट्रेन 7 फरवरी को बाद दोपहर सिटी रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। इस बात की जानकारी चंडीगढ़ में मुख्य सरंक्षक एवं संगठन मंत्री पंजाब निवासलू तथा राम गोपाल के सरंक्षण में हुई विश्व सनानतन धर्म सभा के एक विशेष बैठक में पंजाब प्रधान अश्विनी सेखड़ी, प्रदेश महामंत्री महेश गुप्ता, देवी दयाल पराशर, अशोक मल्होत्रा, केवल कृष्ण चोपड़ा, राधे श्याम, गुलशन महाजन तथा दीपक कुमार ने दी है।

उन्होंने बताया कि पहले 1200 श्रद्धालुओं को ले जाने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन महाकुंभ तथा अयोध्या के प्रति के प्रभु भक्तों के बढ़ते उत्साह के चलते यह लक्ष्य अब बढ़कर 1700 से अधिक हो गया है। चंडीगढ़ में आयोजित बैठक में स्पैशल ट्रेन में जा रहे श्रदालुओं की सुविधा के लिए विश्व सनातन धर्म सभा के पदाधिकारियों की डयूटियां लगाई गईं।

महामंत्री पंजाब महेश गुप्ता (जालंधर कैंट) ने बताया कि सभी श्रद्धालुओं को आई कार्ड व स्मृति चिन्ह विश्व सनातन धर्म सभा की तरफ से दिए जाएंगे। ट्रेन की हर बोगी में सभा के वलंटियर उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि इसी सबंध में 5 फरवरी को विश्व सनातन धर्म सभा की एक विशेष बैठक एम.एस. कालेज बटाला में रखी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *