• Fri. Dec 5th, 2025

पंजाबी सिंगर के घर गूंजेगी किलकारिया

पंजाब 03 फरवरी 2025 : पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबा ने हाल ही में अपने फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की है। लोकप्रिय पंजाबी सिंगर के घर में जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। उनकी पत्नी प्रिया बेनीवाल प्रेग्नेंट हैं। इसे लेकर सिंगर ने सोशल मीडिया पर खास अंदाज में जानकारी दी है।    

आपको बता दें कि मिलिंद गाबा और उनकी पत्नी प्रिया बेनीवाल ने हाल ही में एक दिल छू लेने वाले वीडियो के साथ प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। यह जोड़ा शादी के 3 साल बाद माता-पिता बनने जा रहा है। दंपत्ति द्वारा सांझा किए गए वीडियो में वे एक कार में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं और फिर पीछे की सीट की ओर देखते हैं। इसके बाद मिलिंद गाबा बच्चे की कार सीट को एडजस्ट करते हैं, जो इस बात का संकेत देता है कि वे माता-पिता बनने वाले हैं। बता दें कि 16 अप्रैल 2022 को उनकी शादी हुई थी। अब इस वीडियो के बाद फैंस उन्हें  जल्द ही पैरेंट्स बनने की बधाई दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *