• Tue. Oct 27th, 2026

पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, पिस्टल सहित 3 गिरफ्तार

दीनानगर 03 फरवरी 2025 : बताया गया है कि पुलिस ने दीनानगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत थाना दोरांगला के गांव ताजपुर के पास से गोपनीय सूचना के आधार पर तीन युवकों को पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए दोरांगला थाना प्रमुख दविंदर कुमार ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तीन युवक क्षेत्र में घूम रहे हैं।

ए.एस.आई. भूपिंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ बदमाशों की तलाश में इलाके में तलाशी कर रहे थे तो दोरांगला से ताजपुर साइड जाने वाली सड़क पर पैदल जा रहे इन तीन युवकों को पुलिस ने शक के आधार पर काबू कर लिया और उनकी तलाशी ली गई। मामले में आरोपी सलीम की दाहिनी डब से अवैध पिस्तौल बरामद हुई। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी सलीम पुत्र दार मसीह, हैप्पी मसीह पुत्र सत्ता मसीह निवासी आदी व गुरमीत मसीह पुत्र तरसेम मसीह निवासी कलेर कलां थाना सेखवा को गिरफ्तार कर  अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *