• Fri. Dec 5th, 2025

हरियाणा में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट: IMD ने 9 जिलों में चेतावनी जारी की

हरियाणा 1 फ़रवरी,2025: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। विभाग ने आज से 5 फरवरी तक बारिश की संभावना जताई है। पश्चिमी पंजाब और पाकिस्तान के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण हरियाणा के पंजाब के साथ लगते इलाकों सिरसा, फतेहाबाद, जींद, कैथल, हिसार, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला में बारिश के आसार हैं। इस दौरान ओले गिरने की भी संभावना है। इसके साथ धुंध भी छाएगी।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में पहुंच चुका है। इसके प्रभाव से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड के इलाकों में हल्की से मध्य बारिश व हल्की बर्फबारी की संभावना है। पंजाब से सटे हरियाणा के जिलों में आज 40-50% बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है। 

वहीं मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 5 फरवरी तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। लगातार 2 पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य के मौसम में बदलाव की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *