• Sun. May 3rd, 2026

Good News: हरियाणा के इस जिले से चलीं महाकुंभ की बसें, बुजुर्गों को मिलेगी किराए में छूट

हरियाणा 29 जनवरी 2025 : महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए गुड न्यूज आई है। फरीदाबाद जिले से प्रयागराज महाकुंभ मेले को लेकर दो बस हरियाणा रोडवेज विभाग के द्वारा शुरू की गई हैं। इन बसों में सफर करने वाले बुजुर्गों के लिए 50% की छूट किराए में रखी गई है। बस का किराया एक तरफ से 944 रुपए है। इन बसों में सफर करने वाले बुजुर्गों को केवल 472 रूपए ही देने होगों।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लग रहे महाकुंभ में जाने के लिए यात्रियों के लिए दोनों बसें सुबह साढ़े 8 बजे बस अड्डा परिसर के अंदर आ जाती है और 9 बजे प्रयागराज के लिए रवाना हो जाती है। रात के 9 बजे के करीब बसें यात्रियों को लेकर प्रयागराज पहुंच जाती हैं। अगले दिन की शाम 6 बजे प्रयागराज से यात्रियों को लेकर फरीदाबाद के लिए रवाना हो जाती हैं। वहीं रोडवेज जिला महाप्रबंधक लेखराज ने बताया कि अभी सिर्फ दो बसें चलाई जा रही हैं। अगर यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होती है तो बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *