• Thu. Feb 13th, 2025 7:20:55 AM

राम रहीम को फिर मिली पैरोल, 8 साल बाद सिरसा डेरा पहुंचे

हरियाणा 28 जनवरी 2025 : हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली चुनाव से पहले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को फिर पैरोल मिल गई है। वह सुबह साढ़े पांच बजे सुनारिया जेल से बाहर निकले। बताया जा रहा है कि उनके साथ हनीप्रीत भी मौजूद थी। 

जानकारी के मुताबिक बाबा को 20 दिन की पैरोल मिली है। राम रहीम 2017 के बाद पहली बार सिरसा डेरे में पहुंच रहे हैं। बाबा सुनारिया जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच बाहर निकले। राम रहीम इस बार बागपत के बरनावा नहीं, सिरसा डेरे में जा रहे है। 

जानें कितनी बार मिली पैरोल 

1- 24 अक्टूबर 2020 को एक दिन की पैरोल मिली।
2- 21 मई 2021 को एक दिन की पैरोल मिली।
3-7 फरवरी 2022 को 21 दिनों की पैरोल।
4- जून 2022 में एक महीने की पैरोल।
5- अक्टूबर 2022 में 40 दिनों की पैरोल।
6- 21 जनवरी 2023 को 40 दिन की पैरोल।
7- 20 जुलाई 2023 को 30 दिन की पैरोल।
8- नवंबर 2023 में 29 दिन की फरलो।
9- 19 जनवरी 2024 को 60 दिन की पैरोल।
10- 12 अगस्त को 21 दिन की फरलो।
11- 1 अक्टूबर को 21 दिन की पैरोल।
12- 28 जनवरी को 30 दिन की पैरोल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *