• Fri. Dec 5th, 2025

स्कूल टाइमिंग फिर बदली, जानें नई समयसारणी

चंडीगढ़ 28 जनवरी 2025 : पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ रहने और धूप खिलने के बाद अब शहर के सभी स्कूल मंगलवार से पुराने शेड्यूल के अनुसार खुलेंगे। चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने भी मौसम को देखते हुए समय में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला किया है।

सिंगल शिफ्ट स्कूलों के बच्चों को सुबह 8:20 बजे कैंपस में पहुंचना होगा और दोपहर 2:20 बजे छुट्टी होगी। अध्यापकों को सुबह 8:10  से दोपह 2:30 बजे तक कैंपस में रहना होगा। डबल शिफ्ट के बच्चों के लिए समय दोपहर 1.15 बजे तक तथा दूसरी शिफ्ट के बच्चों के लिए समय दोपहर 12.45 से शाम 5 बजे तक रहेगा। अध्यापकों के लिए डबल शिफ्ट में पहली शिफ्ट सुबह 7.50 बजे से दोपहर 2.10 बजे तक और दूसरी शिफ्ट सुबह 10.50 बजे से शाम 5.10 बजे तक होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *