• Thu. Feb 13th, 2025

दिल्ली चुनाव पर मंत्री कृष्ण बेदी का दावा, विपक्ष की बढ़ी चिंता

नरवाना 21 जनवरी 2025 भारतीय जनता पार्टी इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में काफी मजबूत स्थिति में है। इस बार दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनेगी यह दावा कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने नरवाना के रेस्ट हॉउस में पत्रकारों से बातचीत में किया।  कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि केजरीवाल से दिल्ली के लोगों का मोह भंग हो चुका है। केजरीवाल के कार्यकाल में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पडा है, इसी कारण अब की बार लोग भाजपा को सत्ता में लाने का मन बना चुके हैं। 

भ्रष्ट पटवारियों की जारी लिस्ट पर बोले बेदी

कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने 370 भ्रष्ट पटवारियों की जारी लिस्ट पर बोलते हुए कृष्ण बेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में केवल पटवारी ही नहीं जो भी सरकारी कर्मचारी भ्रष्ट्राचार में लिप्त पाया गया उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

केंद्र की किसानों से बातचीत के सवाल पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से किसानों के मसले को हल करने के प्रयास जारी है। केंद्र सरकार हमेशा से ही किसानों के हित के लिए कार्य कर ही है, मगर कुछ राजनैतिक दल व अन्य लोग किसानों को भ्रमित करने का कार्य करते रहते है। 14 फरवरी को बैठक में हल निकलेगा।

प्रदेश में सबसे कमजोर दल कांग्रेस पार्टी हैः कृष्ण बेदी

 कांग्रेस पार्टी द्वारा विपक्ष का नेता नहीं चुने जाने के सवाल पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि प्रदेश में सबसे कमजोर दल कांग्रेस पार्टी है क्योंकि वह अभी तक अपना विधायक दल का नेता भी नहीं चुन पाई है। कांग्रेस पार्टी एक लावारिस दल है। उसकी अपनी न कोई नीति है ना ही कोई विजन है। विपक्ष का कमजोर होना लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ी हानि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *