• Thu. Oct 29th, 2026

अमृतसर: गन प्वाइंट पर महिला से लूट, लाखों का माल उड़ाया

तरनतारन 13 जनवरी 2025 : कस्बा खडूर साहिब में दूध की डेयरी पर काम करने वाले एक युवक की मां को गांव के ही तीन युवकों ने पिस्तौल के बल पर कथित तौर पर 6 लाख रुपए लूट लिए। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। 

डी.एस.पी. श्री गोइंदवाल साहिब अतुल सोनी ने बताया कि पीड़ित जतिंद्र कुमार ने बताया है कि वह कस्बा खडूर साहिब में अपने घर में डेयरी का धंधा करता है और वह अपनी गाड़ी पर सुबह दूध इकट्ठा करने चला गया था। उसने 6 लाख रुपए जो दूध विक्रेताओं को देने थे, दुकान के गल्ले में रखे थे, जब वह वापस आया तो उसकी माता तृप्ता देवी को दुकान के अंदर 2 युवकों ने पिस्तौल दिखाकर बंधक बनाकर गल्ले में पड़े 6 लाख रुपए लूट लिए। लूट करने वाले युवक गांव के ही हैं, जिनकी सी.सी.टी.वी. कैमरे से पहचान जसपिंद्र सिंह व मनजिंद्र सिंह उर्फ मोनू निहंग के रूप में हुई, लूटेरों का तीसरा साथी अज्ञात है। डी.एस.पी. ने बताया कि जतिंदर कुमार के बयान के आधार पर थाना श्री गोइंदवाल साहिब पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *