• Thu. Oct 22nd, 2026

Yamunanagar के युवकों को यूपी पुलिस ने क्यों उठाया?

यमुनानगर 27 दिसंबर 2024 : शहर के मॉडल टाउन से आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब उत्तर प्रदेश पुलिस की 5 से 6 गाड़ियों ने अचानक एक घर से दो युवकों को उठा लिया, जिसमें एक नाबालिक युवक भी था। उसके खिलाफ किसी भी प्रकार का कोई एफआईआर भी दर्ज नहीं था। यूपी पुलिस की ओर से युवकों को उठाए जाने के बाद स्थानीय पुलिस के दखल से उत्तर प्रदेश पुलिस देवबंद से नाबालिग युवक को वापस यमुनानगर छोड़ने आई, जिसके बाद पुलिस स्टेशन में ही परिवार के लोगों ने जमकर हंगामा किया।

जानकारी के अनुसार यमुनानगर के थाना शहर के बाहर खड़ी उत्तर प्रदेश नंबर की यह प्राइवेट इनोवा कार जिसमें उत्तर प्रदेश पुलिस बैठी हुई थी और पिछली सीट पर 16 साल के नाबालिग युवक को बिठा रखा था। इनोवा के बाहर मासूम के परिजन उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ बहस करते दिख रहे थे।

परिजनों का कहना था कि उत्तर प्रदेश पुलिस आज सुबह 6 बजे अचानक 5 से 6 गाड़ियों में उनके घर पर पहुंची और जबरन उनके घर के मासूम को अपनी गाड़ी में बिठाकर ले गई। परिवार के लोग यह तक समझ नहीं पाए। इसके बाद परिजनों ने तुरंत इस मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। इसके बाद यमुनानगर पुलिस हरकत में आई। यमुनानगर पुलिस के दखल के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस 16 साल के नाबालिग को लेकर वापस यमुनानगर पहुंची। हालांकि परिवार का कहना है कि उनका दूसरा बेटा अभी भी उत्तर प्रदेश पुलिस की कस्टडी में है और उसका कोई भी रिकॉर्ड नहीं है। परिजनों को डर है कि कहीं पुलिस फेक  एनकाउंटर कर उनके बेटे को मौत के घाट ना उतार दें।

इस मामले को लेकर यमुनानगर पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस से इस मामले के बारे में बातचीत कर रही है। हालांकि यमुनानगर पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस से इस मासूम को लेकर परिजनों के हवाले कर दिया है। इस मामले को लेकर यमुनानगर पुलिस का भी कहना है कि उत्तर प्रदेश पुलिस गलती से इनको यहां से ले गई थी हालांकि अब पुलिस उत्तर प्रदेश पुलिस से इस पूरे मामले में पूछताछ कर रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *