• Fri. Dec 5th, 2025

मोहाली के जसजीत सिंह की बड़ी उपलब्धि

पंजाब 23 दिसंबर 2024 : पंजाब के मोहाली के रहने वाले जसजीत सिंह ने सिविल सर्विस परीक्षा में तीसरा स्थान हासिल कर पूरे पंजाब का नाम रौशन किया है। बताया जा रहा है कि मोहाली के जसजीत सिंह ने पंजाब सिविल सर्विस (एग्जीक्यूटिव ब्रांच) रजिस्टर A-2 परीक्षा में तीसरा स्थान प्राप्त कर शहर और अपने परिवार का नाम रोशन किया है।

जसजीत सिंह की इस उपलब्धि ने न केवल मोहाली बल्कि पूरे पंजाब में गर्व का माहौल बना दिया है। जसजीत सिंह वर्तमान में पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय (सी.एम.ओ.) में विशेष प्रधान सचिव के वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत हैं। उनके उत्कृष्ठ योगदान के लिए उन्हें कई बार वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है। जसजीत सिंह का जालंधर से गहरा नाता रहा है। जसजीत सिंह ने पंजाब टैस्टीनिकल यूनिवर्सिटी जालंधर से सूचना प्रोद्योगिकी में बी.एस.सी. की डिग्री हासिल की है। इसके बाद उन्होंने सरकारी सेवा में कदम रखा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *