• Thu. Oct 22nd, 2026

स्कूल बस हादसे में छात्र की मौत, कई घायल

फरीदकोट 19 दिसंबर 2024 : फरीदकोट में विद्यार्थियों से भरी स्कूल बस के साथ दर्दनाक हादसा हो गया है। इस हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई है जबकि अन्य विद्यार्थी और ड्राइवर गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे हैं। यह हादसा घने कोहरे के कारण हुआ बताया जा रहा है।   

यह बस शहीद गंज पब्लिक स्कूल मुदकी की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार एक तेज रफ्तार बस ने स्कूल बस को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई जबकि 3 अन्य छात्राएं और बस का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें फरीदकोट के श्री गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों में 2 सगी बहनें भी शामिल हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *