• Fri. Oct 30th, 2026

नायब सैनी की घोषणा, डॉक्टरों को मिलेगी खास सुविधा अस्पताल आने के लिए

हिसार 29 नवम्बर 2024 : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी (Nayab Saini) वीरवार को हिसार के अग्रोहा दौरे पर पहुंचे थे जहां उन्होंने महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। इस अवसर पर उनके साथ निर्दलीय विधायक सावित्री जिंदल, पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा, पूर्व राज्यसभा सांसद डीपी वत्स सहित कई अन्य विधायक व मंत्री मौजूद थे। 

बता दें कि नायब सैनी ने यहां सावित्री जिंदल खेल परिसर और सीता राम जिंदल गर्ल हॉस्टल का उद्घाटन किया। इसके अलावा सीएम ने अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में कैंसर अस्पताल की मांग मानते हुए कहा कि जब भी कॉलेज कागजात पूरे कर सरकार को सौंपेगा, इसकी मंजूरी दे दी जाएगी। 

वहीं मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब एमरजेंसी होने पर डॉक्टर को घर से अस्पताल बुलाने के लिए हरियाणा सरकार वाहन मुहैया कराएगी। अब तक एमरजेंसी  में डॉक्टर खुद के वाहन से आस्पताल आते थे। ऐसे में उनकी सुरक्षा को लेकर परिवार चिंतित रहते थे, लेकिन अब सरकार एक विशेष वाहन डॉक्टरों को मुहैया कराएगी। जो डॉक्टरों को घर से अस्पताल लेकर आएगा और फिर वापस छोड़ जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *