400 साल बाद बीकानेर के राजा के वंशज बुरहानपुर पहुंचे! प्राचीन स्मारक का कर रहे छानबीन, जानें क्या है पूरा मामला…

बुरहानपुर. मध्य प्रदेश को एक ऐतिहासिक प्रदेश कहा जाता है यहां पर आज भी कई पुराने जमाने के महल, स्मारक, मंदिर, गुरुद्वारा और दरगाह मौजूद हैं जो अपनी-अपनी मान्यताएं रखती हैं. मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में बीकानेर के राजा द्वारा बनाए गए कई स्मारक हैं जिसको लेकर अब उनके परिवार के लोग 400 साल बाद इन स्मारकों को सुरक्षित रखने के लिए छानबीन करने में जुट गए हैं. पुरातत्वविदों के साथ उनके द्वारा ताप्ती नदी के घाटों का भ्रमण किया गया और यहां पर उन्होंने उनके वंशजों द्वारा बनाए गए स्मारकों को देखा और अब स्वयं के खर्च से संरक्षण कराने की बात कही है.

परिजनों ने दी जानकारी 
राजस्थान से आए बीकानेर के राजा के वंशज परिवार के विक्रमादित्य सिंह का कहना है कि 400 साल पहले 1600 ईस्वी में बीकानेर में राजा रायसिंह और सुरसिंह राजा थे. अकबर के समय में उन्हें यहां पर गवर्नर बनाया गया था. हाथी घोड़े लेकर भ्रमण करते रहते थे और उनके द्वारा कई स्मारक भी बनाए गए थे. इसके लिए आज हम मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में आए हैं और उनके द्वारा राजा राव रतन की छतरी भी बनाई गई थी. उसको भी देखा उसके संरक्षण के लिए भी हम सरकार से बात कर रहे हैं.  कुछ छतरी स्मारक और भी बनाए गए हैं. उनकी छानबीन की जा रही है. जैसे ही वह भी मिलते हैं तो हमारे द्वारा उनको अपने स्वयं की राशि से संरक्षित किया जाएगा.

पुरातत्वविदों का ले रहे सहारा 
शहर के पुरातत्वविद डॉक्टर वैद्य सुभाष ने जानकारी देते हुए बताया कि राजा रायसिंह बीकानेर के राजा रहे हैं. उनके वंशज बुरहानपुर आए हैं और अब उनके द्वारा बनाई हुई छतरियां और स्मारक ढूंढ रहे हैं. कुछ चीज किताबों में भी लिखी हुई है. उसके आधार पर हम जिले में भ्रमण कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *