• Fri. Oct 30th, 2026

जींद: DC के आदेशों की अनदेखी, ठंड में ठिठुरते दिखे बच्चे

जींद 19 नवम्बर 2024 : बढ़ते प्रदूषण के कारण जींद शहर में ग्रेप-4 लागू कर दिया गया। धुंध व स्मॉग के कारण जिला DC ने नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक के स्कूलों की छुट्टियों का आदेश जारी किया था, लेकिन प्राइवेट स्कूल इन आदेशों का पालन नहीं कर रहे। मंगलवार को बच्चे ठंड व प्रदूषण में का सामना करते नजर आऐ।

जींद समेत कई जिलों में प्रदूषण के कारण आमजन के जीवन पर भी बड़ा प्रभाव पड़ा है जिसको देखते हुए उपायुक्त महोदय DC इमरान रजा ने सभी प्राइमरी स्कूलो को आगामी आदेशों तक सरकारी और प्राइवेट स्कूलो को बंद करने के आदेश जारी किये थे। लेकिन प्राइवेट स्कूल चंद पैसे के लालच मे छोटे बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।

प्रदूषण का स्तर बढ़ने से छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है जिसके कारण सरकारी अस्पतालो मे छोटे बच्चों कि OPD ज्यादा बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *