• Fri. Dec 5th, 2025

पंजाब के इस जिले में कोहरे का कहर, 10 डिग्री तक गिरा पारा

बठिंडा : जहरीले धुएं और पश्चिमी हवाओं के कारण राज्य में पिछले तीन दिन से कोहरा छाया हुआ है। हवा में जहरीले धुएं का मिश्रण होने से जनजीवन अस्त व्यस्त है। तापमान में 10 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। विजिबिलिटी कम हो गई है और गाड़ियां 20-40 की रफ्तार पर ही हाइवे पर चल रही है। धुंध के कारण वाहनों की रफ्तार कम हो गई है और हादसों का ग्राफ बढ़ गया है। वहीं प्रदूषण का स्तर भी कम होने का नाम नहीं ले रहा। 5 दिन पहले तापमान न्यूनतम 25 डिग्री और अधिकतम 37 डिग्री तक था जो लुढक कर 15 डिग्री और 25 डिग्री तक पहुंच गया, जिसे सुबह-शाम सर्दी बढ़ गई है। पूरा दिन कोहरे की चादर से आसमान ढका हुआ है जो सूर्य की किरण भी धरती पर नहीं पहुंचने दे रहा।

मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह तक तापमान स्थिर रहेगा जबकि बरसात की कोई संभावना नहीं। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फ गिरने से तापमान में गिरावट आई और कोहरे पड़ रहा है। शनिवार को कोहरे की चादर इतनी घनी थी कि विजिबिलिटी 6 मीटर तक ही रह गई। धुंध के छाने से वाहन चालकों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गई है और वह मात्र 20-40 किलोमीटर की गति से चली। शहर के हाइवे पर वाहन रैंगते नजर आए, जबकि हैडलाइट व इंडीगेटर के साथ चारों लाइटें जलती नजर आईं। प्रशासन ने कोहरे से निपटने का कोई इंतजाम नहीं किया, न ही कोई रिफ्लैक्टर लगाए और न ही मुख्य मार्गों पर कोई चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *