• Fri. Dec 5th, 2025

हरियाणा के मंत्रियों को मिली नई कोठियां, दुष्यंत की कोठी में रहेंगे ये मंत्री, विज को हुआ झटका

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार के मंत्रियों को नए सरकारी बंगले आवंटित किए गए हैं। अब कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, श्रुति चौधरी की पड़ोसियों के रूप में रहेंगे, जबकि कृष्ण बेदी और अनिल विज को अभी वेटिंग लिस्ट में रखा गया है। विधानसभा स्पीकर हरविंद्र कल्याण और मंत्री महिपाल ढांडा भी इसी इलाके में रहेंगे।

मुख्यमंत्री सैनी के मंत्री महिपाल ढांडा इस बार दुष्यंत चौटाला के पुराने बंगले में रहेंगे, जो सेक्टर-2 में था। वहीं, पूर्व ऊर्जा मंत्री रणजीत चौटाला का बंगला कृष्ण पंवार को मिलेगा। स्पीकर हरविंद्र कल्याण ज्ञानचंद गुप्ता के सरकारी आवास में शिफ्ट होंगे, जबकि राव नरबीर सिंह डॉ. बनवारी लाल के आवास में रहेंगे।

मंत्री विपुल गोयल को महिपाल ढांडा के पहले कार्यकाल में दिया गया सरकारी आवास आवंटित किया गया है, वहीं पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह के आवास को श्रुति चौधरी को दिया गया है। रणबीर गंगवा को डॉ. कमल गुप्ता का बंगला और गौरव गौतम को एजी बलदेव राज महाजन का आवास आवंटित किया गया है। असीम गोयल के हारने के बाद उनका सरकारी आवास आरती सिंह राव को दिया गया है, और जेपी दलाल का बंगला डॉ. कृष्ण लाल मिठ्ठा को दिया गया है।

इसके अलावा, कैबिनेट मंत्री अनिल विज को 32 नंबर का बंगला आवंटित करने की इच्छा थी, लेकिन उन्हें यह बंगला नहीं मिला। विज, जो अब तक सात बार के विधायक रहे हैं, ने पहले भी सरकारी आवास लेने से इंकार किया है और अपने कार्यकाल के दौरान कभी सरकारी आवास या विधायक फ्लैट का उपयोग नहीं किया है।

हरियाणा सरकार के मंत्रियों को आवंटित किए गए सरकारी आवास:

  • श्री कृष्ण पंवार – 32/3
  • श्री हरविंद्र कल्याण – 48/2
  • श्री महिपाल ढांडा – 49/2
  • राव नरबीर सिंह – 52/5
  • श्री विपुल गोयल – 68/7
  • श्रीमती श्रुति चौधरी – 72/7
  • श्री रणबीर गंगवा – 73/7
  • श्री गौरव गौतम – 75/7
  • आरती सिंह राव – 82/7
  • डॉ कृष्ण लाल मिठ्ठा – 239/16

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *