• Fri. Dec 5th, 2025

पंजाब के शहरों में जहरीली हवा: जानें अपने जिले का AQI

जालंधर 05 नवम्बर 2024 : दिवाली के बाद पंजाब के कई शहरों की हवा जहरीली हो गई है। इस कारण लोगों को सेहत से जुड़ी कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। सांस और आंखों संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हालांकि पंजाब के कई जिलों में AQI (एयर क्वालिटी इंडेक्स) में सुधार हुआ है। सबसे अधिक प्रदूषित अमृतसर और लुधियाना के AQI में कुछ सुधार हुआ है। अमृतसर का AQI 200 से गिरकर 188 पहुंच गया है। वहीं खन्ना, मंडी गोबिंदगढ़, जालंधर और पटियाला की हवा अभी भी बहुत खराब है और यहां का AQI 200 से ऊपर है।          

बारिश के बाद AQI में सुधार हो सकता है पर मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ दिनों तक बारिश के आसार नहीं हैं। बंगाल की खाड़ी में बना दबाव उत्तर भारत में मौसम में बदलाव को रोक रहा है। इस कारण हिमाचल के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी नहीं हुई है और उत्तर भारत में अभी तक सर्दी नहीं आई है।  

पंजाब के शहरों के AQI 

चंडीगढ़ 258
खन्ना  256
पटियाला 207
जालंधर 204
मंडी गोबिंदगढ़  201
अमृतसर 188
लुधियाना 184
रूपनगर  115

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *