• Fri. Dec 5th, 2025

सिर्फ 8 साल की उम्र में इस सुपरकिड ने बनाए 8 विश्व रिकॉर्ड!

24 अक्टूबर 2024 (सोनीपत): हरियाणा के सोनीपत जिले के 8 साल के मार्टिन मलिक ने विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले मार्टिन ने 8 विश्व रिकॉर्ड और 3 एशिया रिकॉर्ड अपने नाम कर सभी को प्रभावित किया है। उसने लॉकडाउन के दौरान, दो साल पहले, घर पर किक बॉक्सिंग की प्रैक्टिस शुरू की और अब न केवल भारत और एशिया, बल्कि विश्व स्तर पर किक बॉक्सिंग में एक नई उपलब्धि हासिल की है।

किक बॉक्सिंग में अपने विश्व रिकॉर्ड के बाद, मार्टिन को मार्च में लंदन के संसद भवन में सम्मानित किया जाएगा। हालांकि, उसके परिवार ने हरियाणा सरकार से मदद की अपील की है ताकि वह भविष्य में ओलंपिक में देश और प्रदेश का नाम रोशन कर सके।

मार्टिन, जो सोनीपत के बिंधल गांव का निवासी है और वर्तमान में सेक्टर-3 में रह रहा है, ने कोरोना महामारी के पहले लॉकडाउन के दौरान अपने पिता की मदद से किक बॉक्सिंग में कदम रखा। अब, सिर्फ 8 साल की उम्र में, उसने रूस के पावेल का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उसने भारत के दो, एशिया के दो, और कुल मिलाकर किक बॉक्सिंग में 8 विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। पहले, 3 मिनट में 918 पंच लगाने का रिकॉर्ड रूस के पावेल के पास था, जिसकी उम्र 27 साल थी। लेकिन मार्टिन ने 3 मिनट में 1105 पंचिंग बैग पर मारकर इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *