• Fri. Dec 5th, 2025

राम रहीम 20 दिन की पैरोल समाप्त होने के बाद सुनारिया जेल लौटे, उनके साथ Honeypreet भी थीं

24 अक्टूबर 2024 (हरियाणा) : विधानसभा चुनाव से पहले, डेरा प्रमुख राम रहीम बुधवार को 20 दिन की आपात पैरोल के बाद पुनः सुनारिया जेल लौट आए। उनके साथ हनीप्रीत सहित सात अन्य लोग दो कारों में थे। राम रहीम ने बुधवार शाम 4:55 बजे जेल में प्रवेश किया।

सूत्रों के अनुसार, सरकार ने चुनाव आयोग से राम रहीम के लिए आपात पैरोल की अनुमति मांगी थी, जिसे आयोग ने कुछ शर्तों के साथ 20 दिन की पैरोल देने का फैसला किया। इनमें यह शामिल था कि राम रहीम हरियाणा में मतदान से पहले नहीं रहेंगे, सोशल मीडिया पर कोई संदेश नहीं देंगे और राजनीतिक गतिविधियों में भाग नहीं लेंगे। राम रहीम 2 अक्टूबर को सुबह 6:34 बजे बागपत के बरनावा आश्रम के लिए रवाना हुए थे। उनकी पैरोल 23 अक्टूबर की शाम पांच बजे समाप्त होनी थी, लेकिन वह समय से पहले 4:55 बजे सुनारिया जेल में पहुंच गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *