• Mon. Sep 21st, 2026

सोलन: नालागढ़ और झाड़माजरी में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 7 मिठाइयों के सैंपल भरे

सोलन 23 अक्टूबर 2024 : त्यौहारी सीजन के चलते खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नालागढ़ और झाड़माजरी में कार्रवाई करते हुए मिठाइयों के 7 सैंपल भरे हैं। सैंपल को जांच के लिए सीटीएल लैब कंडाघाट भेजा गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सहायक आयुक्त अरुण चौहान के दिशा-निर्देशों पर दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान 2 पनीर के, 2 चमचम, 2 बर्फी और 1 लड्डू के सैंपल भरे हैं। 

सहायक आयुक्त सोलन डाॅ. अरुण चौहान ने बताया कि विभाग द्वारा निरंतर खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए जा रहे हैं। सैंपल एकत्र कर जांच के लिए भेजे गए हैं। यदि सैंपल खाद्य सुरक्षा विभाग के मानकों पर खरे नहीं उतरते तो व्यवसायियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *