• Mon. Sep 21st, 2026

प्रसिद्ध यूट्यूबर के साथ दर्दनाक हादसा; गाड़ी के परखच्चे उड़े

जलालाबाद 22 अक्टूबर 2024 : जलालाबाद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दिल्ली के मशहूर यूट्यूबर (YouTuber) अर्श पाहवा की गाड़ी मंडी रोड़ावाली से जंडवाला भीमे शाह रोड पर हादसे का शिकार हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब अर्श पाहवा अपने एक अन्य साथी के साथ अपनी कार में सवार हो जा रहे थे, तभी अचानक कार मिट्टी के ढेर पर चली गई, जिसके बाद वह अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे के दौरान अर्श पाहवा और उसका साथी घायल हो गए और गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसी बीच वहां से गुजर रहे जलालाबाद के विधायक जगदीप गोल्डी कंबोज ने अपना काफिला रोका और यूट्यूबर की मदद की और उसे गाड़ी से बाहर निकाला। फिलहाल, यूट्यूबर और उसके साथी को मामूली चोटें आईं और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *