• Tue. Oct 22nd, 2024

राजेश खुल्लर को दोबारा चीफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी (CPS) नियुक्त किया गया, कैबिनेट रैंक बहाल

चंडीगढ़, 22 अक्तूबर। राजेश खुल्लर को सीएम सैनी के चीफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी (CPS) नियुक्त किया गया है, लेकिन उन्हें कैबिनेट रैंक नहीं दिया गया है। कुछ दिन पहले ही इस संबंध में आदेश जारी किए गए थे, लेकिन उन्हें कुछ घंटों बाद ही रोक दिया गया था। यह स्थिति सरकार के भीतर के विवाद या निर्णय में बदलाव को दर्शा सकती है। 

हरियाणा सरकार से   रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राजेश खुल्लर को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का चीफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी नियुक्त किया गया था।  मुख्य सचिव हरियाणा ने रिटायर्ड IAS अधिकारी राजेश खुल्लर के 4 घंटे बाद  आदेशो पर रोक लगा दी। 18 अक्तूबर की 8 बजे शाम को आदेश जारी किए गए थे, मगर देर रात 12 बजे आदेशो पर रोक लगा दी। इस मामले को लेकर पूरे प्रदेश व अधिकारियों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

राजेश खुल्लर को मिला था मुख्यमंत्री कार्यालय में कैबिनेट रैंक का दर्जा 
 रिटायर्ड IAS अधिकारी राजेश खुल्लर को मुख्यमंत्री नायब सैनी का मुख्य प्रधान सचिव नियुक्त किया गया था। उन्हें कैबिनेट मंत्री की रैंक दी गई थी, और यह आदेश मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद द्वारा जारी किए गए थे। खुल्लर 1988 बैच के IAS अधिकारी हैं और 31 अगस्त 2023 को रिटायर हुए थे। रिटायरमेंट के 24 घंटे बाद, 2 सितंबर को उन्हें तत्कालीन सीएम मनोहर लाल खट्टर का मुख्य प्रधान सचिव बनाया गया, और उन्होंने उसी दिन अपना पदभार संभाल लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *