• Fri. Dec 5th, 2025

जालंधर गैस लीक मामले में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

जालंधर 21 अक्टूबर 2024 : जालंधर में थाना नंबर 3 की पुलिस ने दोमोरिया पुल के पास आइस फैक्टरी में गैस रिसाव हादसे में एक व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जैन आइस फैक्टरी के मालिक निन्नी कुमार जैन को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा के आदेश पर जैन आइस फैक्टरी के मालिक निन्नी कुमार जैन निवासी जालंधर छावनी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

इसके साथ ही फैक्टरी लगाने की अनुमति देने के अवसर पर नगर निगम जालंधर के तत्कालीन अधिकारी व कर्मचारी पंजाब, फैक्टरी विभाग पंजाब के तत्कालीन तैनात अधिकारी व कर्मचारी, औद्योगिक विभाग के तत्कालीन तैनात अधिकारी व कर्मचारी पंजाब, पंजाब राज्य विद्युत निगम लि. के पदस्थापित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी नामजद किया गया।

पुलिस ने निन्नी के अलावा किसी अन्य आरोपी को नामजद नहीं किया था। थाना नंबर 3 की ए.एस.आई. सुमन बाला के बयानों पर निन्नी और अन्य विभाग के अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ए.एस.आई. ने अपने बयानों में कहा था कि मोहल्ला उपकार नगर निवासी शीतल सिंह की जैन आइस फैक्टरी के पास संत सिनेमा में गैस रिसाव से मौत हो गई थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *