• Mon. Sep 21st, 2026

पंजाब में दर्दनाक हादसा, JCB से निकाले गए मृतकों के शव

20 अक्टूबर 2024 : पंजाब में बड़ा हादसा होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार चंडीगढ़-होशियारपुर रोड पर माहिलपुर के बाहर पड़ते गांव बाहोवाल के पुल पर 2 कैंटरों की सीधी टक्कर होने से भयानक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में दोनों कैंटरों के ड्राइवरों की मौत हो गई। 

यह हादसा इतना भयानक था कि दोनों कैंटरों के चालकों के शवों को जे.सी.बी. के जरिए कैंटरों के केबिन से बाहर निकाला गया। थाना चब्बेवाल की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *