• Mon. Mar 16th, 2026

Punjab की यह जेल फिर से सुर्खियों में, मामला दर्ज

गुरदासपुर 18 अक्टूबर 2024 : सिटी पुलिस ने सेंट्रल जेल गुरदासपुर से 5 लावारिस मोबाइल फोन, की-पैड और एक बैटरी के साथ चार्जर बरामद होने के बाद अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

इस संबंध में ASI रणबीर सिंह ने बताया कि सेंट्रल जेल गुरदासपुर के सहायक सुपरिंटेंडेंट मंगल सिंह ने अपने पत्र के अनुसार बताया कि जब जेल स्टाफ ने बैरक नंबर 6 और 10 नंबर चक्की की तलाशी ली तो तलाशी के दौरान 10 चक्की के पीछे एनएलजेडी मशीन से खोजबीन करने पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा मिट्टी में दबाए गए 5 लावारिस मोबाइल फोन कीपैड एवं चार्जर एवं एक बैटरी बरामद किया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *