• Fri. May 1st, 2026

हथियारबंद युवकों का कबड्डी खिलाड़ी पर हमला, हालत गंभीर

नकोदर 18 अक्टूबर 2024 : सदर थाने के अंतर्गत आते गांव नूरपुर में मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हथियारबंद युवकों ने कबड्डी खिलाड़ी पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक कबड्डी खिलाड़ी सिमरनदीप सिंह सिम्मा (24) निवासी गांव नूरपुर (नकोदर) जो देर शाम अपने गांव के स्कूल मैदान से प्रैक्टिस कर वापस घर जा रहा था, तभी रास्ते में 4 मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात युवकों ने धारदार हथियार से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल दिया।

गांव वासियों ने गंभीर रूप से घायल कबड्डी खिलाड़ी सिमरनदीप सिंह सिम्मा को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था, पर हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे निजी अस्पताल में रैफर कर दिया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। कबड्डी खिलाड़ी पर हमले की सूचना मिलते ही सदर थाने में तैनात ए.एस.आई. कुलविंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *