16 अक्टूबर 2024 : लुधियाना से बीती रात एक भतीजे के खौफनाक कारनामे का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार भतीजे ने अपने चाचा की उंगलियां काट दी है। दरअसल पीड़ित चाचा सतपाल सिंह ने बताया कि वह गत दिन पंचाचयती चुनाव दौरान वह पोलिंग बूथ पर अपनी पत्नी को लेने पहुंचा तो उसकी बड़े भाई से तू-तू मैं-मैं हो गई। क्योंकि उसका बड़ा भाई गांव किसी अन्य उम्मीदवार और वह किसी और को सपोर्ट कर रहा था।
इसी बीच गुस्से में आए भतीजे ने उसके सिर पर हमला कर दिया। जब उस तलवार से वार किया गया तो उसने हाथ आगे कर दिया जिससे उसकी उंगलियां कट गई। इस उक्त घटना की सूचना पुलिस को दी गई। थाना हठूर की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घायल सतपाल सिंह को सिविल अस्पताल भर्ती कर वाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे अन्य निजी अस्पताल में रैफर कर दिया।
