• Fri. Dec 5th, 2025

पंजाब में चुनावों के बीच ताबड़तोड़ गोलीबारी, लोग जान बचाने को हुए मजबूर

15 अक्टूबर 2024 : पटियाला के सनौर नजदीक गांव  खुड्डा  में पंचायत चुनाव के दौरान गोली चल गई, जिसमें 2 लोग घायल हो गए। मौके से मिली जानकारी के मुताबिक गांव में शांतिपूर्ण तरीके से वोटिंग हो रही हैं। इसलिए कुछ बाहरी लोग गांव के मतदान केंद्र पर पहुंच गए जहां उनकी पोलिंग एजेंट से झड़प हो गई।

इसके बाद स्थानीय लोगों की ओर से पथराव किया गया, जिसके बाद बाहर से आए लोगों ने फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि दो बार में कुल 8 राउंड फायरिंग की गई। बताया जा रहा है कि जिस शख्स को गोली लगी है उसकी पहचान सोनी उर्फ ​​तेजा सिंह के रूप में हुई है जबकि दूसरा शख्स पथराव में घायल हुआ है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *