पंजाब 14 अक्टूबर 2024 : करवा चौथ से पहले सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमते आज स्थिर है। ताजा जानकारी के अनुसार पंजाब में 24 कैरट सोने की कीमत 78,100 है जबकि शनिवार को भी 78,100 की गई थी। यानी कि सोने के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
वहीं 22 कैरेट सोना आज की तारीख में 72,630 जबकि इससे पहले शुक्रवार को भी 72,630 था। बात करें चांदी की तो 23 k चांदी आज 76,150 है जबकि शनिवार को भी 2,630 रिकार्ड की गई थी। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में सोना-चांदी के क्या रेट रहेंगे।
सोने का हॉलमार्क कैसे चेक करें?
सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग होता। मसलन 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे शुद्धता में शक नहीं रहता। कैरेट गोल्ड का मतलब होता हे 1/24 पर्सेंट गोल्ड, यदि आपके आभूषण 22 कैरेट के हैं तो 22 को 24 से भाग देकर उसे 100 से गुणा करें।