• Sat. Dec 6th, 2025

जम्मू पुलिस पंजाब में कर रही छापेमारी, जानें पूरा मामला

Jammu Police conducting raids in Punjab, know the whole case

जम्मू 14 अक्टूबर 2024 : डिग्याना पुलिस पोस्ट क्षेत्राधिकार से अपने घर से संदिग्ध परिस्थितियों में 22 दिन पहले लापता हुए 68 वर्षीय एक बुजुर्ग का कोई सुराग नहीं लग पाया है। लापता व्यक्ति की पहचान रवी कांत पुत्र मदन लाल गुप्ता निवासी सुभाष नगर डिग्याना के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार रवी कांत एम.ई.एस. में अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद सेवानिवृत्त हुए थे। परिजनों ने बताया कि 21 सितंबर को वह घर से सुबह निकले थे। उसके बाद उनकी कोई जानकारी नहीं मिली। इस संदर्भ में उन्होंने डिग्याना पुलिस पोस्ट में शिकायत भी दर्ज करवाई है। परिजनों का कहना था कि उनकी अधिकतर रिश्तेदारी पंजाब में है, उन्हें संदेह है कि वह पंजाब में होंगे। इसी के चलते पुलिस भी पंजाब पुलिस से सम्पर्क साधे हुए हैं और उनकी तलाश भी जारी है। पुलिस रवीकांत की तलाश में पंजाब का चप्पा-चप्पा खंगाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *