• Wed. Jan 28th, 2026

रतन टाटा का निधन, 86 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

Ratan Tata passes away at 86

पंजाब 10 अक्टूबर 2024 : पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे भारतीय उद्योगपति रतन टाटा का निधन हो गया। उन्होंने 86 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। उन्हें सोमवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रत्न टाटा जोकि देश के प्रमुख उद्योगपतियों में से एक थे। वहीं रत्न टाटा की मौत की खबर सुनते देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई है।

बढ़ती उम्र से जुड़ी तकलीफों के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रतन टाटा ने मार्च 1991 से दिसंबर 2012 तक टाटा समूह की अगुवाई की। उन्होंने टाटा संस को नमक से लेकर सॉफ्टवेयर तक बनाने वाली कंपनी बनाया। रतन टाटा ने टाटा समूह को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उनके नेतृत्व में टाटा समूह ने कई बड़ी कंपनियों का अधिग्रहण किया। टाटा समूह आज देश के सबसे बड़े औद्योगिक घरानों में से एक है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *