• Fri. Dec 5th, 2025

पंजाबियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर, अलर्ट जारी किया गया

जालंधर 08 अक्टूबर 2024 : पंजाब के मौसम को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। जानकारी के अनुसार पंजाब में आज से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के कई जिलों में अगले 2 दिन बारिश की संभावना है। वहीं आज मुक्तसर, तरनतारन, गुरदासपुर, अमृतसर, बठिंडा,  फिरोजपुर, फरीदकोट, मानसा, फाजिल्का, और पठानकोट में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने बिजली चमकने व तूफान का भी अलर्ट जारी किया गया है।     

वहीं मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में 10 अक्टूबर तक बारिश की संभावना है और इसके बाद मौसम साफ रहेगा। वहीं आज चंडीगढ़ बारिश की कोई संभावना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *