• Sat. Mar 14th, 2026

जम्मू पुलिस का बड़ा एक्शन, पंजाब से आरोपी गिरफ्तार

आर.एस. पुरा 07 अक्टूबर 2024 : आर.एस. पुरा के गांव बडयाल ब्राह्मणा में 4 अक्तूबर की सुबह प्रवासी महिला नेहा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के बाद आर.एस. पुरा पुलिस ने फरार आरोपी को पंजाब (Punjab) से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रकाश पासवान निवासी जिला पुर्णियां बिहार के रूप में हुई है। जबकि वर्तमान में वह उस महिला के साथ गांव बडयाल ब्राह्मणा में रहता था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को रिमांड में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि प्रवासी महिला नेहा इस व्यक्ति के साथ रहती थी। उस दिन शाम के दौरान उसके साथ महिला का झगड़ा भी हुआ था। इस हत्याकांड के बाद आरोपी मौके से भाग गया था। थाना प्रभारी नवीन अग्रवाल सहित पुलिस टीम ने हत्या को लेकर तमाम सुराग जुटाने शुरू किए। इसके दौरान पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। पुलिस ने महिला के साथी व्यक्ति की तलाश शुरू की। उसके फोन की लोकेशन का पता लगाने के बाद फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस पूरे हत्याकांड में आरोपी के साथ कोई और तो शामिल नहीं था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *