• Mon. Sep 21st, 2026

पंजाब में झमाझम बारिश: किसानों के लिए चेतावनी जारी

पंजाब 07 अक्टूबर 2024 : पंजाब के मौसम को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, मौसम विभाग ने पंजाब में बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 8 और 9 अक्टूबर को पंजाब-हरियाणा के कुछ स्थानों पर बारिश का अलर्ट है। साथ ही किसानों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। 

बता दें कि मानसून ने दिल्ली और आस-पास के इलाकों को अलविदा कह दिया है। इन इलाकों में मानसून में रिकार्ड बारिश हुई। इसके साथ ही मानसून खत्म होने के बाद अक्टूबर में तापमान में लगातार बढ़ावा हो रहा है। गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल है। अक्टूबर का महीना होने के बावजूद पंजाब के लोग गर्मी का मौसम खत्म होने का इंतजार कर रहे है। 
 

फसल को हुआ नुकसान 
वहीं गत रात तेज हवा और हल्की बारिश से जहां लोगों को थोड़ी गर्मी से राहत मिली, वहीं तेज हवा और तूफान से धान की फसल को नुक्सान हुआ है। आईृ आंधी-तूफान के कारण पकी हुई धान की फसल खेतों में बुरी तरह गिर गई, जिससे फसल की पैदावार पर असर पड़ेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *