• Fri. Dec 5th, 2025

पंजाब में 8000 से ज्यादा नोडल अधिकारियों की रहेगी नजर

2 अक्टूबर 2024 : पंजाबवासियों के लिए जरूरी खबर है। दरअसल, पंजाब सरकार ने राज्य में पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने और पराली के उचित प्रबंधन के लिए 8045 नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं।

ये नोडल अधिकारी राज्य में पराली जलाने की घटनाओं पर लगातार नजर रखेंगे, खासकर उन इलाकों से जहां पराली जलाने के ज्यादा मामले सामने आते हैं। इस संबंध में जानकारी सांझा करते हुए पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री. गुरमीत सिंह खुड़ियां ने कहा कि धान की कटाई के मौसम के दौरान पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए 79 एस.डी.एम., 108 तहसीलदार, 108 डी.एस.पी., 1140 क्लस्टर अधिकारी और अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि इन नोडल अधिकारियों को फसल कटाई के बाद की गतिविधियों की बारीकी से निगरानी करने का काम सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *