• Sat. Mar 14th, 2026

पंजाब में छुट्टी का ऐलान, स्कूल और दफ्तर बंद

 2 अक्टूबर 2024 : पंजाब सरकार द्वारा छुट्टी का ऐलान किया गया है। दरअसल, 3 अक्टूबर को महाराज अग्रसेन की जयंती है। मान सरकार ने इस दिन भी छुट्टी की घोषणा की है। इस दिन भी राज्य के सभी स्कूलों में छुट्टी रहेगी। साथ ही सभी सरकारी दफ्तर भी बंद रहेंगे। वहीं इसी दिन राज्य में ड्राईडे भी घोषित किया गया है, जिस कारण राज्य में शराब की दुकानें भी बंद रहेंगी। 

बता दें कि महाराजा अग्रसेन की जयंती हर साल हिंदू कैलेंडर के आश्विन महीने के चौथे दिन मनाया जाता और इस बार 3 अक्टूबर को अग्रसेन जयंती मनाई जाएगी। वैश्य समाज के लोग महाराज अग्रसेन को याद करने के उद्देश्य से इस दिन को उनके नाम समर्पित करते हैं। अग्रसेन जयंती के अवसर पर वैश्य समाज के लोग कई तरह के कार्यक्रम आयोजित करते हैं।

बता दें कि इस महीने दशहरा, दुर्गा पूजा और दीपावली जैसे कई बड़े त्योहार हैं। इसकी वजह से इस महीने में लंबी छुट्टी मिलेंगे। 17 अक्टूबर को वाल्मीकि जयंति की भी छुट्टी घोषित की गई है। 12 अक्टूबर को दशहरा  मनाया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *