पंजाब पुलिस के SHO के खिलाफ दर्ज हुआ केस, जानें मामला क्या है…

मुल्लांपुर दाखा 30 सितम्बर 2024 : पंजाब पुलिस के एस.एच.ओ. के खिलाफ पुलिस द्वारा केस दर्ज किए जाने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार मॉडल थाना दाखा के मुख्य इंस्पेक्टर कुलविंदर सिंह धालीवाल पर स्टेट क्राइम ब्रांच मोहाली ने महिला पुलिसकर्मी के साथ जबरन दुष्कर्म करने के आरोप में धारा 376 के तहत केस दर्ज किया है। 

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसने उसकी वीडियो बना ली थी। वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देकर कई वर्षों से उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। आखिरकार उसने डीजीपी पंजाब से इंसाफ की गुहार लगाई थी। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और अभी तक वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *