• Mon. Sep 21st, 2026

पंजाब में सुबह-सुबह भीषण हादसा, नेशनल हाईवे पर भारी जाम

होशियारपुर 25 सितम्बर 2024 : होशियारपुर के कस्बा भूंगा में आज सुबह एक भयानक हादसा हो गया है। हादसा होशियारपुर से जम्मू हाईवे पर हुआ, जिसमें एक ट्रॉली ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया है।

जानकारी के अनुसार सेब से भरा ट्रक जो दसूहा से होशियारपुर आ रहा था। लकड़ी से भरी ट्रॉली और सेब से भरे ट्रक में टक्कर हो गई। इसी ट्रॉली पर ट्रक पलट गया, जिससे ट्रैक्टर ट्रॉली चालक की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक बीच सड़क पर पलट गया, जिससे होशियारपुर से जम्मू हाईवे पर लंबा जाम लग गया। जे.सी.बी. बुला कर ट्रक को साइड किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *