• Thu. Nov 12th, 2026

पंजाब में बढ़ती गर्मी: मौसम विभाग की नई अपडेट और भविष्यवाणी

चंडीगढ़ 24 सितम्बर 2024 : पंजाब और चंडीगढ़ में पिछले कुछ दिनों से बारिश न होने के कारण तापमान तेजी से बढ़ा है। तेज धूप के कारण कई जिलों का तापमान 34 डिग्री पार कर गया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज पूरा दिन मौसम साफ रहेगा। इसके चलते लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। वहीं आज शाम से मौसम बदलना शुरु होगा और कल कई जिलों में बारिश हो सकती है।   

गौरतलब है कि मौसम विभाग के अनुसार सितंबर महीने में ऐसी गर्मी का कारण कम बारिश होना है। पंजाब में 1 सितंबर से अब तक बारिश में 43 फीसदी की कमी आई है। इसी के चलते लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *