• Sun. Sep 22nd, 2024

लुधियाना वासियों को राहत नहीं, अभी और इंतजार करना होगा!

 21 सितंबर 2024 : लुधियाना के 100 साल पुराने चांद सिनेमा पुल को गिरा दिया गया है पर धीमी रफ्तार से चल रहे नए पुल के निर्माण के कारण इसका काम 30 सितंबर की डेडलाइन में भी पूरा नहीं हो पाएगा। बता दें कि यहां दरिया के दोनों ओर पीडब्ल्यूडी ने पिल्लर बनाकर छोड़ दिए हैं और इन पर लगने वाले गार्डर को बनवाने के लिए एक एजेंसी को ऑर्डर दिया गया है। इसके चलते इस पुल के बनने में अभी कम से कम 3 महीने और लगेंगे। इस कारण रोजाना हजारों वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।    

आपको बता दें कि पहले पुराने पुल से दोपहिया वाहन गुजर जाते थे पर उसे तोड़ दिया गया है। इसके चलते ट्रैफिक को टूटे हुए पुल से ठीक पहले डायवर्ट किया गया है और यहां कई हादसे भी हो रहे हैं। वहीं इस पुल के निर्माण के लिए नगर निगम द्वारा अब तक सिर्फ 3 करोड़ दिए गए हैं जबकि इसकी लागत 8 करोड़ रुपये से अधिक है। पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा निगम को कई बार बारी राशि को जारी करने के लेटर लिखे गए थे जिसके बाद अब तक कुल 3 करोड़ तक का फंड मिल पाया है। वहीं इस पुल पर लगने वाले गार्डर के डिजाइन अब मंजूर हुए हैं जिसके चलते कम से कम 3 महीने इस पुल के निर्माण के लिए और लगने वाले हैं।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *