• Sun. Sep 22nd, 2024

दहेज के लालच में विवाहिता के साथ रूह कंपा देने वाली घटना!

21 सितंबर 2024 : जलालाबाद में रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है, जहां वैरोका थाने के अधीन काठगढ़ में एक विवाहिता पर उसके पति और ससुर ने जानलेवा हमला किया है। इस हमले में पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे मायका परिवार ने इलाज के लिए जलालाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। 

इस संबंध में जानकारी देते हुए पीड़िता मनजीत कौर निवासी गांव अरनीवाला ने बताया कि उसकी शादी 7 साल पहले गांव काठगढ़ में हुई थी और उसके 2 बच्चे हैं। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पति और ससुराल वाले लगातार दहेज की मांग कर रहे थे और बीते दिन ही दहेज के तौर पर 2 लाख रुपए भी दिए थे।

इसके बावजूद उसके ससुर और पति ने बेरहमी से मारपीट करके जानलेवा हमला किया है। इस दौरान उसके बाल काट दिए गए, नाक काट दी गई। इतना ही नहीं उसके प्राइवेट पार्ट पर कैंचियों से वार किए गए। मायके परिवार ने बताया कि ससुराल में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ, जिस दौरान उनकी बेटी पर जानलेवा हमला किया गया और फिर वह लोग उनकी लड़की को अरनीवाला गांव स्थित घर से बाहर फेंक दिया और फरार हो गए। जिसके बाद उसे जलालाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर पाई और उसे फरीदकोट रेफर कर दिया। पीड़ित लड़की के परिवार ने पुलिस के आला अधिकारियों से मांग की है कि ऐसा करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *