ब्यास 13 सितम्बर 2024 : खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह के चाचा के घर पर एन.आई.ए. ने छापा मारा है। परिजनों के मुताबिक, छापेमारी आज सुबह 5 बजे की गयी। इस दौरान सांसद के चाचा परगट सिंह घर पर नहीं मिले। इसके बाद टीम उनकी पत्नी अमरजीत कौर को पूछताछ के लिए ब्यास थाने ले गई है। उनके पीछे अमृतपाल सिंह के चाचा सुखचैन सिंह भी थाने पहुंच गए हैं।
परगट सिंह के परिजनों ने बताया कि एन.आई.ए. ने सुबह-सुबह छापेमारी की थी। परगट सिंह रईया के कस्बे में रेड की गई है। परगट सिंह सांसद अमृतपाल सिंह के रिश्तेदारी में चाचा लगते हैं। वह जल्लूपुर गांव का रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि एन.आई.ए. ने घर के किचन, बेडरूम आदि में भी काफी तलाशी ली है।
जानकारी के मुताबिक एन.आई.ए. की ओर से पंजाब में सुबह-सुबह कई जगहों पर छापेमारी की गई है। एन.आई.ए. की टीम ने अमृतसर के सुल्तानविंड, रईया, घुमान, मोगा के समालसर में छापेमारी की है। एन.आई.ए. की टीम ने मोगा के बाघापुराना विधानसभा क्षेत्र के कस्बे स्मालसर में कविशर मक्खन सिंह मुसाफर के घर पर सुबह करीब 6 बजे अचानक छापेमारी की। खबर लिखे जाने तक एन.आई.ए. की टीम द्वारा गहनता से जांच की जा रही है।
